भाई भाई को काटे भो रहा है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

देख तेरे संसार में क्या क्या हो रहा है,

भाई भाई को काटे भो रहा है,

रिश्तो की कीमत यहाँ पल पल घट जाती है,

गली गली में बहु बेटियों की इज्जत लुट जाती है,

रिश्तो की पहचान इन्सान खो रहा,

भाई भाई को काटे भो रहा है,

मंदिर मस्जिद गुरुदवारो ने तुमको बाँट दिया है,

प्रेम की सची डोरी को मजहब ने काट दिया है,

कपडे रंग कर पापी चैन सो रहा है,

भाई भाई को काटे भो रहा है,

धरती पर पाप बड़ा अवतार लेके आ जाओ,

गीता गंगा गौ गोरी की प्रभु तुम लाज बचा जाओ,

कहे दीप राकेश तेरा रो रहा है,

भाई भाई को काटे भो रहा है,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।