जब कोई नहीं आता मेरे साईं आते है

पारंपरिक
अन्य भजन साईं भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

जब कोई नहीं आता मेरे साईं आते है ।

मेरे दुःख के दिनों में वो बड़े काम आते है ॥

मेरे नैया चलती है, पतवार नहीं चलती ।

किसी और को अब मुझको तरकर नहीं चलती ॥

मै डरता नहीं जग से, साईं साथ आते है ।

मेरे दुःख के दिनों में वो बड़े काम आते है ॥

कोई याद करे उनको दुःख हल्का हो जाए ।

कोई भक्ति करे उनकी, वो उनका हो जाए ॥

ये बिन बोले सब कुछ पहचान जाते है ।

मेरे दुःख के दिनों में वो बड़े काम आते है ॥

ये इतने बड़े होकर, दीनो से प्यार करे ।

अपने भक्तो के दुःख को वो पल में दूर करे ॥

सब भक्तो का कहना साईं मान जाते है ।

मेरे दुःख के दिनों में वो बड़े काम आते है ॥

मेरे मन के मंदिर में बाबा का वास रहे ।

कोई रहे ना रहे बस साईं पास रहे ॥

मेरे व्याकुल मन को साईं जान जाते है ।

मेरे दुःख के दिनों में वो बड़े काम आते है ॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।