मेरी दिल की हर धड़कन बोले

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरी दिल की हर धड़कन बोले क्या बोले क्या बोले,

मेरे सांसो की सरगम बोले क्या बोले क्या बोले,

अब तो आजा कन्हिया क्यों सताए,

अब तो आजा ॥

दिन श्याम तेरे मेरा जीवन सुना सुना सा हो गया,

दुनिया की झूठी रोनक में नादान मेरा मन खो गया,

मेरी आँखों का सावन बोले,

ये बरस बरस के हर दम बोले,

अब तो आजा कन्हिया ...................

मतलब की दुनिया ये सारे सवार्थ के रिश्ते नाते है,

सुख में तो है सब साथ मेरे सब दुःख में नैन चुराते है,

मेरे प्रेम का बंधन ये बोले,

सुख दुःख तुझे कर अर्पण बोले,

अब तो आजा कन्हिया .............

श्याम सलोने सांवरिया मेरे दिल को दुखाना ठीक नही,

पहले ही दिल गायल मेरा इसे और जलाना ठीक नही,

मेरा रोम रोम कण कण बोले,

संजू तो जन्म जन्म बोले,

अब तो आजा कन्हिया

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।