श्याम दीवानों का खाटू में ठिकाना हो गया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्याम दीवानों का खाटू ठिकाना होता है,

बाबा को हर सुख दुःख कह के आना होता है,

खाटू आके बाबा लगता और भी करीब,

खाटू वो आते है जो है बड़े खुश नसीब,

मोरछड़ी का जह्डा भी लगवाना होता है,

हर किसी को एक दिन खाटू आना होता है,

श्याम दीवानों का खाटू में ठिकाना हो गया

बिना बोले मिलता यहाँ ऐसा दरबार,

बिना सोचे देता मेरा श्याम सरकार,

सच्चे दिल से खाटू आना होता है,

दिल का हाल प्रभु को सब बतलाना होता है,

श्याम दीवानों का खाटू में ठिकाना हो गया,

राना कहे मीरा से क्या है संवारा,

मीरा कहे फिर राना से तू है बावरा,

श्याम प्याला मस्ती में पी जाना होता है,

हर ग्यारस में कन्हिया खाटू आना होता है,

श्याम दीवानों का खाटू में ठिकाना हो गया

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।