मईया अपनी कृपा तू बनाये रखना

पारंपरिक
माता दुर्गा मंत्र दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

मईया अपनी कृपा तू बनाये रखना,

भूल से कोई पाप मुझसे हो जाये माँ,

मेरी चूक से नजर हटाये रखना,

मईया अपनी कृपा तू बनाये रखना..............

पूजा की रीति बिधि पद्धति ना जानू माँ,

मेरे दिल में भाव जगाये रखना,

मईया अपनी कृपा तू बनाये रखना........

मंत्र ना जानू मईया भक्ति ना जानू मैं,

इस दास को चरण लगाये रखना,

मईया अपनी कृपा तू बनाये रखना........

मैं बुद्धि हीन मईया बालक तेरा,

मेरे सिर पर हाथ लगाये रखना,

मईया अपनी कृपा तू बनाये रखना.......

दुनिया से हारा मईया तेरे पास आया हूँ,

नैया दास की पार लगाये रखना,

मईया अपनी कृपा तू बनाये रखना.......

आभार : ज्योति नारायण पाठक

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।