छोड़ेगा ना हम तेरा दवार

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

छोड़ेगा ना हम तेरा दवार ऊ बाबा मरते दम तक,

मरते दम नही अगले जनम तक,अगले जन्म नही सात जनम तक,

सात जनम नही जनम जन्म तक ,

छोड़ेगा ना हम तेरा दवार......

निर्धन को धनवान बनाये एसी है तेरी माया,

खेल तेरी शक्ति का जग में कोई समज ना पाया,

दुःख के अँधेरे दूर बगाए,

आस का दीपक मन में जलाये,

नाम जपे तेरा साँस है जब तक,

छोड़ेगा ना हम तेरा दवार.......

खाटू में प्रभु आप विराजे सब पर हुकम चलावे,

भगतो की लाज बचाने बाबा पल भर में आ जावे,

निर्बल को तुम देते सहारा सबसे प्यार श्याम हमारा,

इस धरती से उस एम्बर तक,

छोड़ेगा ना हम तेरा दवार........

महा भारत में आपने कृष्ण को शीश का दान दया है,

खुश होकर आप को कृष्ण ने ये वरदान दिया है,

नील गगन में चाँद और तारे रवि की किरणे आरती उतारे,

पूजा है तेरी दुनिया है जब तक

छोड़ेगा ना हम तेरा दवार.......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।