तुम अगर बक्श देने का वादा करो

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तुम अगर बक्श देने का वादा करो,

मैं सदा आपके गीत गाता रहूँ ।

तुम हमेशा नज़र के रहो सामने,

मैं सदा आपकी दीद पाता रहूँ ॥

तुम चरणों का चाकर बना लो मुझे,

तुम गले से प्रभु गर लगा लो मुझे ।

भूल जाऊँगा सारे ज़माने के गम,

उम्र भर फिर सदा मुस्कुराता रहूँ ॥

मैं द्वारे पे जीवन बिताऊं तेरे,

हर घडी गीत प्यारे मैं गाऊं तेरे ।

ख़तम हो ना प्रभु यह कभी सिलसिला,

तुम बुलाते रहो मैं आता रहूँ ॥

दिल को आजाद कोई भी हसरत नहीं,

अब मुझे भी किसी से मोहौबत नहीं ।

मेरे होंठो पे हरदम तेरा नाम हो,

मैं सदा आपकी ज्योत जगाता रहूँ ॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।