दुनिया के मालिक को भगवान कहते हैं

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

दुनिया के मालिक को भगवान कहते हैं,

संकट के साथी को हनुमान कहते हैं,

जब रिश्तेदार तुमसे मुखड़ा छुपाए,

हनुमान तेरा साथ निभाए,

हनुमान पकड़े दामन तुम्हारा,

पढ़ लो सारे वेद और पुराण कहते हैं,

संकट के साथी को हनुमान कहते हैं......

जो काम इसके वश में नहीं है,

एक काम हमको ऐसा बता दो,

हनुमान खुश हो जाएगा तुमसे,

बस इनको थोड़ा सिंदूर लगा दो,

दुनिया के सारे इंसान कहते हैं,

संकट के साथी को हनुमान कहते हैं........

दिल से जो इनकी भक्ति करेगा,

हनुमान उसका साथी बनेगा,

‘बनवारी’ जो भी शरण में रहेगा,

ये उसका बेड़ा पार करेगा,

इनके बारे में श्रीराम कहते हैं

संकट के साथी को हनुमान कहते हैं........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।