रख भरोसा श्याम धनि का

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

रख भरोसा श्याम धनि का काम तेरे ये आएगा,

मतलब का बेदर्द जमाना काम तेरे क्या आएगा,

दुःख के दिन में क्या गभराना,

सुख के दिन भी आयेगे,

श्याम शरण में आजा बन्दे भाग्य तेरे जग जाए गे,

कल की चिंता छोड़ भजन कर काम तेरा पट जाए गा,

मतलब का बेदर्द जमाना.....

जिन्हें भरोसा जग वालो पर चिंता वाही करते है,

देख भरोसा रख कर इन पर चिंता खुद ये हरते है,

सोंप दे पहरेदारी प्रभु को चैन बहुत पाए गा,

मतलब का बेदर्द जमाना.....

सेठो का तो सेठ संवारा राजाओ का रजा है,

इनसे रोशन ये जग सारा इनसे गाजा बाजा है,

दास सुरेश श्याम गुण गाले बेठा मौज उडाये जा,

मतलब का बेदर्द जमाना.......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।