वो तो ज़िन्दगी बताये बड़े ठाट से

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरे श्याम जी के चेले हर दम नोटों में खेले,

वो तो ज़िन्दगी बताये बड़े ठाट से,

ना ही फिकर ना ही कोई चिंता,

ना ही मन में कोई शंका वो तो ज़िन्दगी बिताये बड़े ठाट से,

कलयुग का देव निराला भरता झोली खाली,

श्याम धनि के भक्तो की रहती रोज दिवाली,

देव बड़े है दिल वाले,

आजा तू भी श्याम के दर पे जो चाहे वो लेले,

मेरे श्याम जी के चेले .....

सोना लेलो चांदी लेलो लेलो हीरे मोती,

लेकिन शर्त है दिल में जगह लो श्याम नाम की ज्योति,

किस्मत पलते पल भर में बंद पड़े किस्मत के ताले बाबा खोले पल भर में,

मेरे श्याम जी के चेले .......

लुट लो जितना लूटना चाहो भरे खजाने श्याम के ,

किसी चीज की कमी नही है ले जा गठरी बांध के,

ऐश किये जा तू नरसी,

श्याम शरण में जो भी रहते उनकी बल्ले बल्ले,

मेरे श्याम जी के चेले .......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।