श्याम तुम्हारे नाम का जग

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्याम तुम्हारे नाम का जग में गूंज रहा जयकारा है,

तेरे जैसा देव न दूजा भोल रहा जग सारा है,

श्याम तुम्हारे नाम का........

तेरी महिमा जग में भरी सारा ग्रन्थ बतावे है,

तेरो नाम बड़ा हितकारी सारी दुनिया गावे है,

पार लगाई उसकी नैया जिसने नाम पुकारा है,

श्याम तुम्हारे नाम का जग .......

रन भूमि में दान शीश को देके कहलाये दानी,

दाता एसा इस जहाँ में ना कोई तेरे सानी,

जो भी शरण में आया तेरी उसको पार लगाया है,

श्याम तुम्हारे नाम का जग ..........

खाटू वाला देव निराला भक्तो का रखवाला है,

पांडव कुल अवतार कहाए ऋषि मुनि जपते माला है,

जब भी जिसने लिया सहारा भव से पार उतरा है,

श्याम तुम्हारे नाम का जग ....

दास सुरेश लगावे अर्जी पार करो हे बनवारी,

श्याम मंडल ते रायश गाता सुध लेलो गिरधारी,

तेरा ही विश्वाश दास को तेरा श्याम सहारा है,

श्याम तुम्हारे नाम का जग.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।