सारे कष्ट मिटा दो गौरी के लाला

पारंपरिक
श्री गणेश भजन गणेश भजन ganesh
॥ पावन पाठ ॥

सारे कष्ट मिटा दो

सारे, कष्ट मिटा दो, गौरी, के लाला ॥

सारे, कष्ट मिटा दो, शंकर, के लाला ॥

गौरी, के लाला, ओ शंकर, के लाला ॥

भक्तन की, बिगड़ी, बना दो,

गौरी, के लाला ॥

सारे, कष्ट मिटा दो, गौरी...

बल, बुद्धि के, तुम हो दाता ॥

ज्ञान का, दीप जला दो,

गौरी, के लाला ॥

सारे, कष्ट मिटा दो, गौरी...

रिद्धि, सिद्धि के, तुम हो स्वामी ॥

शुभ, लाभ के, दर्शन करा दो,

गौरी के लाला ॥

सारे, कष्ट मिटा दो, गौरी...

विघ्न, विनाशक, नाम तुम्हारा ॥

सारे, विघ्न मिटा दो, गौरी के लाला ॥

सारे, कष्ट मिटा दो, गौरी...

गमों, का छाया, है अंधियारा ॥

मंगल, दीप जला दो, गौरी, के लाला ॥

सारे, कष्ट मिटा दो, गौरी...

भटक, रही हूँ, झूठे जगत में ॥

भटके को, राह दिखा दो,

गौरी, के लाला ॥

सारे, कष्ट मिटा दो, गौरी...

धन, दौलत देवा, पास नहीं है ॥

सुख, संपत्ति, बरसा दो, गौरी, के लाला ॥

सारे, कष्ट मिटा दो, गौरी...

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।