ये जिन्दगी धोखा दे जायेगी

पारंपरिक
विष्णु भगवान भजन विविध भजन vishnu
॥ पावन पाठ ॥

ये जिंदगी धोखा दे जाएगी, नर करले भजन हरि का।

तेरी मनकी मन मे रह जाएगी, नर करले भजन हरि का॥

जोड़ जोड़ जो राखी माया,इसको देख-देख भरमाया।

ये पानी जैसे बह जाएगी,नर करले भजन हरि का॥ये जिंदगी धोखा दे जाएगी, करले भजन हरि का।

तेरी मन की मन मे रह जाएगी, करले भजन हरि का॥

तेरी कोठी तेरी हवेली, बन जाएगी एक पहेली।

ये धरी यहीं पर रह जाएगी, नर करले भजन हरि का॥ये जिंदगी धोखा दे जाएगी, करले भजन हरि का।

तेरी मन की मन मे रह जाएगी, करले भजन हरि का॥

सदा रहे ना जोबन छाया,मिट्टी की ये तेरी काया।

ये तो पल भर में ढह जाएगी,नर करले भजन हरि का॥ये जिंदगी धोखा दे जाएगी, करले भजन हरि का।

तेरी मन की मन मे रह जाएगी, करले भजन हरि का॥

भजन करन का यही है मौका, इस जीवन का नहीं भरोसा।

कब मौत उठा तुझे ले जाएगी, नर करले भजन हरि का॥ये जिंदगी धोखा दे जाएगी, करले भजन हरि का।

तेरी मन की मन मे रह जाएगी, करले भजन हरि का॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।