भोले तेरा नाम ही मेरा सहारा है

पारंपरिक
महादेव भजन शिव भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

भोले तेरा नाम ही मेरा सहारा है,

तेरी कृपा से रोशन हर नज़ारा है।

दिल में बसा है तेरा ही उजियारा,

महादेव तू सबसे प्यारा है॥

नीलकंठ दानी, त्रिपुरारी,

भक्तों के तुम पालनहारी।

तेरी भक्ति से मन मुस्काए,

हर दुख की रात सवेरा पाए॥

मुखड़ा: भोले तेरा नाम ही मेरा सहारा है,

तेरी कृपा से रोशन हर नज़ारा है॥

डमरू की धुन जब गूँज उठे,

मन शिव-शिव हर पल गुनगुनाए।

भोले बाबा दया बरसाओ,

अपनी शरण में मुझको बुलाओ॥

महादेव तू सबसे प्यारा है,

भोले तेरा नाम ही मेरा सहारा है॥

सिंगर - ललित गेरा झज्जर

Youtube Channe।- SLG Musician

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।