हरि ॐ हरि ॐ सत्यं शिवम्

पारंपरिक
महादेव भजन शिव भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

हरी ॐ हरी ॐ सत्यम शिवम

हरी ॐ, हरी ॐ, सत्यम शिवम,

हरी ॐ, हरी ॐ, नारायणम।।

चंदा, सजाए मेरे, सत्यम शिवम ॥

मुकुटा, पहने मेरे नारायणम ॥

हरी ॐ, हरी ॐ, सत्यम...

भांग, धतूरा खाए, सत्यम शिवम ॥

माखन, खाए मेरे, नारायणम ॥

हरी ॐ, हरी ॐ, सत्यम...

बाघम्बर, पहने मेरे, सत्यम शिवम ॥

पीताम्बर, पहने मेरे, नारायणम ॥

हरी ॐ, हरी ॐ, सत्यम...

भस्मी, रमाए मेरे, सत्यम शिवम ॥

रास, रचाए मेरे, नारायणम ॥

हरी ॐ, हरी ॐ, सत्यम...

भक्तों, के संग मेरे, सत्यम शिवम ॥

ग्वालों, के संग मेरे, नारायणम ॥

हरी ॐ, हरी ॐ, सत्यम...

गौरां, के संग मेरे, सत्यम शिवम ॥

राधा, के संग मेरे, नारायणम ॥

हरी ॐ, हरी ॐ, सत्यम...

नंदी, के संग मेरे, सत्यम शिवम ॥

गईयाँ, के संग मेरे, नारायणम ॥

हरी ॐ, हरी ॐ, सत्यम...

जटा, में गंगा, सत्यम शिवम ॥

मोर, मुकुट मेरे, नारायणम ॥

हरी ॐ, हरी ॐ, सत्यम...

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।