देख के तुझको दिल मेरा तेरा हो

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

देख के तुझको दिल मेरा तेरा हो गया,

जैसे जीवन में सवेरा हो गया,

तेरे गलियों में अब डेरा हो गया

तेरे खाटू की महफ़िल लूट टी मेरा ये दिल,

तेरे बिन जीना मुश्किल अब मेरा हो गया,

रिंग्स से पैदल चल कर नाचना गाना जम्म कर,

लगाना लाइन से नंबर अब दिल को भा गया,

तेरे मंदिर की चोकाथ को मैं बड़े प्रेम से चुमूगा,

तेरे चरणों की धूलि का मैं तिलक लगा के झुमुगा,

बस किरपा का तू हाथ संवारे सिर पे रख देना,

जीवन अब ये मेरा बाबा तेरा हो गया,

जैसे जीवन में सवेरा हो गया,

तेरे छोटे से मंदिर में ये सारी दुनिया बसती है,

तू ही एक एसी हस्ती है जिसके चलते ये हस्ती है,

मुझपर भी तेरी नजर मेहर की बाबा कर देना,

पाया जो तुमको तो अँधेरा दूर हो गया.....

मैं बन कर तेरा दीवाना तेरी गलियों में डोलू गा,

तू मेरा है मैं तेरा हु मैं सबसे हर पल बोलूगा,

तेरे शाम का है ये खवाब संवारे पूरा कर देना,

देख के तुझको दिल मेरा तेरा हो गया,

जैसे जीवन में सवेरा हो गया.......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।