तेरे भवन पे झंडा लाल

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

धून:- चाहे बिक जाए हरो रुमाल

शीर्षक:- तेरे भवन पे झंडा लाल

तेरे भवन पे झंडा लाल, अरे लाल, चौरासी घंटा बाज रहे

ओ चौरासी घंटा बाज रहे-2

तेरे भवन पे...

तु नगरकोट की रानी है

वेदो ने महिमा जानी है

तु जाने सबके हाल, अरे हाल

चौरासी घंटा...

माँ सबका कर कल्याण रही

पर्वत पे बैठी जान रही

कर देगी भव से पार, अरे पार

चौरासी घंटा...

भंडार माँ सबके भर देगी

तुम जो मांगोगे वर देगी

भर देगी सब भंडार, अरे भंडार

चौरासी घंटा...

विष्णु भैया जी श्याम सखा

सम्पर्क सूत्र:-7500580057

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।