श्री श्याम स्तुति । श्याम हैं सुंदर, श्याम हैं प्यारे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

॥श्री श्याम स्तुति ॥

श्याम हैं सुन्दर , श्याम हैं प्यारे ,

हारे हुए के , श्याम सहारे ,

जो भी श्याम को, दिल से पुकारे ,

उसके बन जाते हैं सहारे ,

श्याम के सिर पर , मोर मुकुट हैं ,

श्याम के हाथो में , मुरली हैं ,

श्याम के गले में , वैजयंती माला ,

श्याम सुन्दर का , रूप निराला ,

मुरली मनोहर , कृष्ण कन्हैया ,

श्याम हैं सारे, जग के खिवय्या ,

श्याम हैं सबके, जीवन दाता ,

श्याम हैं सबके, भाग्य विधाता ,

श्याम शरण में , जो भी जाते ,

खाली हाथ ना , वापस आते ,

सबकी झोली , श्याम हैं भरते ,

सबकी इच्छा, पूरी करते ,

श्याम की महिमा , जो भी गाते ,

श्याम की भक्ति , वो पा जाते ,

श्याम कृपा , करते हैं जिसपे ,

भवसागर से वो तर जाते ,

॥जय श्री श्याम ॥राधे राधे ॥

Lyric - Jay Prakash Verma, Indore

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।