भोले बाबा के जयकारे बोलते चलो

पारंपरिक
महादेव भजन शिव भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

भोले बाबा के जयकारे बोलते चलो

बोलते चलो, बोलते चलो,

भोले बाबा के, जयकारे, बोलते चलो ॥

ये द्वारा, बाबा, तेरा द्वारा ॥

तेरे, भगतो को, देता सहारा,

कि बम बम, बोलते चलो,

कि बम बम, बोलते चलो ॥

बोलते चलो, बोलते चलो...

तेरी, जटा मे, गंगा की धारा ॥

सारे भक्तों को, पापों से तारा,

कि बम बम, बोलते चलो,

कि बम बम, बोलते चलो ॥

बोलते चलो, बोलते चलो...

ये चंदा, माथे का चंदा ॥

भक्तों का, काटे फंदा,

कि बम बम, बोलते चलो,

कि बम बम, बोलते चलो ॥

बोलते चलो, बोलते चलो...

तेरे, गले मे, नागों की माला ॥

खोले, किस्मत, का ताला,

कि बम बम, बोलते चलो,

कि बम बम, बोलते चलो ॥

बोलते चलो, बोलते चलो...

तेरे, हाथों मे, डमरु साजे ॥

मेरे, अंगना मे, ढोलक बाजे,

कि बम बम, बोलते चलो,

कि बम बम, बोलते चलो ॥

बोलते चलो, बोलते चलो...

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।