तुझको जीवन मिला हैं अनमोल, ओ बन्दे राधे राधे बोल

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

शुभ कर्मो का खाता खोल ,

ओ बन्दे, राधे राधे बोल,

तुझको जीवन मिला हैं , अनमोल ,

ओ बन्दे , राधे राधे बोल ,

जोड़ ले चाहे , जितनी दौलत ,

नहीं मिलेगी , कोई मोहलत ,

जब खुलेगा , तेरे कर्मो का खाता ,

तब तुझसे , पूछेगा विधाता ,

क्या कहेगा , उससे बोल ,

ओ बन्दे , राधे राधे बोल ,

तुझको जीवन मिला हैं , अनमोल ,

ओ बन्दे , राधे राधे बोल ,

धन और दौलत , बहुत कमाई ,

लेकिन कुछ भी , काम ना आई ,

धन को तूने , कमाने की खातिर,

उमर अपनी , यू ही गवाई ,

क्या करेगा , धन का बोल,

ओ बन्दे , राधे राधे बोल ,

तुझको जीवन मिला हैं , अनमोल ,

ओ बन्दे , राधे राधे बोल ,

नहीं किया कोई , दान धरम ,

नहीं किया कोई , अच्छा करम ,

अब तू क्यों , रोता हैं प्राणी ,

बीत गईं तेरी , सारी जवानी ,

अब तो आया , बुढ़ापा बोल ,

ओ बन्दे , राधे राधे बोल ,

तुझको जीवन मिला हैं , अनमोल ,

ओ बन्दे , राधे राधे बोल ,

Bhajan Lyrics - Jay Prakash Verma, Indore

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।