बुलाओ श्याम वृंदावन तुम्हारी याद आती है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

बुलाओ श्याम वृंदावन तुम्हारी याद आती है

तड़पता है ये दिल मेरा हमारी जाती है

सुना है हमने भक्तों से, कि तुम निधिवन आते हो

रचाते रास राधे संग, वहां मुरली बजाते हो

दिखाओ रास वो मोहन तुम्हारी याद आती है।

बुलाओ श्याम वृंदावन ...

किया है प्रेम तुमसे ही , तो फिर दुनिया से क्या मतलब

लगाकर आस बैठा हूं, सुनो हे बांसुरी वाले

सताओ ना मुझे मोहन तुम्हारी याद आती है।

बुलाओ श्याम वृंदावन ...

तुम्हारी याद जब आए, मेरे इस दिल को तड़पाए

चैन हमको नहीं आता, जिए कैसे हे गिरधारी

बुलाओ श्याम वृंदावन ...

Writer - Brajbihari Sharma

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।