छोड़ो सारे काम बोल राधा राधा नाम

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

कौन विधि रीझेंगे मुरलीधर श्याम

छोड़ो सारे काम बोल राधा राधा नाम

जिनके नैनों में समाये चारों धाम

छोड़ो सारे काम बोल राधा राधा नाम

बरसाने में जो भी आए

उसे पर राधा कृपा बनाए

वृंदावन की गलियां पुकारे जो नाम

छोड़ो सारे काम बोल राधा राधा नाम

जिसने पुकारा दुख में राधा

उसके जीवन की मिटी सब बाधा

कान्हा की बांसुरिया जो लेती है

नाम छोड़ो सारे काम बोल राधा राधा नाम

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।