मेरे कीर्तन में मईया जी आजा

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

मेरे कीर्तन में मईया जी आजा

( कोर्स में गाएं )

आ जा... आजा...

मेरे, कीर्तन में, मईया जी, आजा ॥

ओ मेरे, कीर्तन में, मईया जी आजा ॥

ओ आ जा... आजा... मेरे, कीर्तन...

मैंने, गंगाजल मंगाया, मईया, तेरे लिए ॥

ओ मईया, तेरे लिए, ओ दाती, तेरे लिए ।

आ जा... आजा... मईया तिलक, लगाने आजा ।

ओ आ जा... आजा... मेरे, कीर्तन...

मैंने, चंदन मंगाया, मईया, तेरे लिए ॥

ओ मईया, तेरे लिए, ओ दाती, तेरे लिए ।

आ जा... आजा... मईया चरन, धुलाने आजा ।

ओ आ जा... आजा... मेरे, कीर्तन...

मैंने, चुन्नरी मंगाई, मईया, तेरे लिए ।

ओ मईया, तेरे लिए, ओ दाती, तेरे लिए ।

आ जा... आजा... मईया चुन्नरी, ओढ़ने आजा ।

ओ आ जा... आजा... मेरे, कीर्तन...

मैंने, बिंदिया मंगाई, मईया, तेरे लिए ।

ओ मईया, तेरे लिए, ओ दाती, तेरे लिए ।

आ जा... आजा... मईया बिंदिया, लगाने आजा ।

ओ आ जा... आजा... मेरे, कीर्तन...

मैंने, झुमके मंगाए, मईया, तेरे लिए ।

ओ मईया, तेरे लिए, ओ दाती, तेरे लिए ।

आ जा... आजा... मईया झुमके, पहनने आजा ।

ओ आ जा... आजा... मेरे, कीर्तन...

मैंने, हार मंगाया, मईया, तेरे लिए ।

ओ मईया, तेरे लिए, ओ दाती, तेरे लिए ।

आ जा... आजा... मईया हार, पहनने आजा ।

ओ आ जा... आजा... मेरे, कीर्तन...

मैंने, चोला मंगाया, मईया, तेरे लिए ।

ओ मईया, तेरे लिए, ओ दाती, तेरे लिए ।

आ जा... आजा... मईया चोला, पहनने आजा ।

ओ आ जा... आजा... मेरे, कीर्तन...

मैंने, ढोलक मंगाई, मईया, तेरे लिए ।

ओ मईया, तेरे लिए, ओ दाती, तेरे लिए ।

आ जा... आजा... मईया कीर्तन, सुनने आजा ।

ओ आ जा... आजा... मेरे, कीर्तन...

मैंने, मंडली बुलाई, मईया, तेरे लिए ।

ओ मईया, तेरे लिए, ओ दाती, तेरे लिए ।

आ जा... आजा... मईया दर्शन, दिखाने आजा ।

ओ आ जा... आजा... मेरे, कीर्तन...

मैंने, हलवा मंगाया, मईया, तेरे लिए ।

ओ मईया, तेरे लिए, ओ दाती, तेरे लिए ।

आ जा... आजा... मईया भोग, लगाने आजा ।

ओ आ जा... आजा... मेरे, कीर्तन...

जय माता की

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।