अमीर आएगा गरीब आएगा

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

अमीर आएगा गरीब आएगा

अमीर आएगा, गरीब आएगा ।

ओ मईया, तेरे दर से ना, ख़ाली जाएगा ॥

फ़क़ीर, आएगा, शहंन शाह आएगा ।

ओ मईया, तेरे दर से ना, ख़ाली जाएगा ॥

मैने, सोने का, टीका बनवाया,

मईया, रानी को, हाथों से पहनाया ॥

ओ आजा, माँ के भवन, छूह ले, माँ के चरण ॥

तूँ, तर जाएगा,

अमीर आएगा, गरीब आएगा...

मैने सोने का मुकुट मंगवाया,

मईया, रानी को, हाथों से पहनाया ॥

ओ आजा, माँ के भवन, छूह ले, माँ के चरण ॥

तूँ, तर जाएगा,

अमीर आएगा, गरीब आएगा...

मैने, फूलों का, हार बनवाया,

मईया, रानी को, हाथों से पहनाया ॥

ओ आजा, माँ के भवन, छूह ले, माँ के चरण ॥

तूँ, तर जाएगा,

अमीर आएगा, गरीब आएगा...

मैने, सोने के, कंगन बनवाए,

मईया, रानी को, हाथों से पहनाए ॥

ओ आजा, माँ के भवन, छूह ले, माँ के चरण ॥

तूँ, तर जाएगा,

अमीर आएगा, गरीब आएगा...

मैने, चाँदी की, पायल बनवाई,

मईया, रानी को, हाथों से पहनाई ॥

ओ आजा, माँ के भवन, छूह ले, माँ के चरण ॥

तूँ, तर जाएगा,

अमीर आएगा, गरीब आएगा...

मैने, जयपुर से, चुन्नरी मँगवाई,

मईया, रानी को, हाथों से ओढ़ाई ॥

ओ आजा, माँ के भवन, छूह ले, माँ के चरण ॥

तूँ, तर जाएगा,

अमीर आएगा, गरीब आएगा...

मैने, रेशम की, साड़ी मँगवाई,

मईया, रानी को हाथों से पहनाई ॥

ओ आजा, माँ के भवन, छूह ले, माँ के चरण ॥

तूँ, तर जाएगा,

अमीर आएगा, गरीब आएगा...

मैंने, मथुरा से, पेड़े मँगवाए,

मईया, रानी को, हाथों से खिलाए ॥

ओ आजा, माँ के भवन, छूह ले, माँ के चरण ॥

तूँ, तर जाएगा,

अमीर आएगा, गरीब आएगा...

जय जय माँ

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।