तुम्हारे चरणों में हमने देखा गजब की ममता बरस रही है

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

तुम्हारे चरणों में हमने देखा गजब की ममता बरस रही है

तुम्हारे दर्शन की आस में मां हमारी अखियां तरस रही है

सुना है तेरी कृपा निराली जो आया दर पर गयाना खाली

तुम्हारे चरणों में हमने देखा गजब की ममता बरस रही है

तुम्हारे आंचल की छाया में मां दया की सरिता छलक रही है

मिला सहारा जो जग से हारा फंसा भंवर में मिला किनारा

तुम्हारी दृष्टि पड़ी है जिन पर उनकी किस्मत संवर रही है

तुम्हारे चरणों में हमने देखा गजब की ममता बरस रही है

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।