हे योगेश्वर हे परमेश्वर

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन विविध भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

हे योगेश्वर हे परमेश्वर,

ऐसी कृपा प्रभु हम सब पर कर,

सत्य मार्ग के बनकर साधक,

बढ़ते रहें सदा कर्तव्य पथ पर,

हे योगेश्वर हे ......

ना घबराए ना उकताए,

ऐसा साहस विश्वास दो भर,

हे योगेश्वर......

छा जाए आह्लाद मिट जाए विषाद,

सुख शांति सदभावना हो घर घर,

हे योगेश्वर...

युक्त हो शुद्ध हो आहार व्यवहार,

याद बनी रहे प्रभु तेरी हर पल,

हे योगेश्वर....

भारत माता का मान बढ़ाएं ,

जियो गीता की प्रेरणा पाकर,

हे योगेश्वर.....

गुरुवर का सपना साकार होगा,

गीता जी घर घर का श्रृंगार होगा,

हे योगेश्वर.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।