ये शुभ दिन है बड़ा प्यारा

पारंपरिक
अन्य भजन विविध भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

ये शुभ दिन है बड़ा प्यारा

ये, शुभ दिन है, बडा प्यारा,

साल गिरह, की बधाई हो ।

ये, शुभ दिन है, बडा प्यारा,

बधाई हो, बधाई हो ।

तेरे लिए, शेरां, वाली की, दुआ है ॥

भरी रहे, ये मांग तेरी, बधाई हो बधाई हो ।

ये, शुभ दिन है, बडा प्यारा...

तेरे लिए, माँ, गौरा की, दुआ है ॥

लगी रहे, हाथों मे मेंहदी, बधाई हो बधाई हो ।

ये, शुभ दिन है, बडा प्यारा...

तेरे लिए, सीता, माँ की, दुआ है ॥

लगी रहे, पाँवों मे महावर, बधाई हो बधाई हो ।

ये, शुभ दिन है, बडा प्यारा...

तेरे लिए, लक्ष्मी, माँ की, दुआ है ॥

अन्न, धन से भरे, रहें भण्डार, बधाई हो बधाई हो ।

ये, शुभ दिन है, बडा प्यारा...

तेरे लिए, हम, सब की, दुआ है ॥

तेरा, खुशी रहे, घर परिवार, बधाई हो बधाई हो ।

अमर रहे, सदा, जोड़ी तेरी, बधाई हो बधाई हो।

ये, शुभ दिन है, बडा प्यारा...

जय जय श्री राधे राधे

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।