मैं आया तेरे द्वार, मेरे खाटू वाले

कमल जी
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मैं आया तेरे द्वार, मेरे खाटू वाले

मेरी सुनले करुण पुकार, मेरे खाटू वाले

मुझे इक तेरी दरकार, मेरे खाटू वाले

मैंने सुना है श्याम, हारे का सहारा है

बेचैन होके दिल ने, आपको पुकारा है

जरा मेरी और निहार, मेरे खाटू वाले

मै आया तेरे द्वार•••••••

जब से गया मै खाटू, तेरा ही हो गया

जब से मिली ये नजरें, दिल मेरा खो गया

है बहुत तेरे उपकार, मेरे खाटू वाले

मै आया तेरे द्वार•••••••

तोड़ के मैं नाते सारे, तेरे पास आ गया

द्वार तेरा खाटू वाले, मुझे रास आ गया

जीवन में आई बहार, मेरे खाटू वाले

मै आया तेरे द्वार•••••••

बीच मझधार में अटकी, सन्नी की नैया है

कमल की नैया का तो, सांवरा खेवैया है

मुझे बस तेरी दरकार, मेरे खाटू वाले

मै आया तेरे द्वार•••••••

गायक: सन्नी श्याम दीवाना (9996331214)

लेखक: कमल जी

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।