तेरी याद मोहन सतानें लगी है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तेरी याद मोहन सतानें लगी है,

हर एक सांस के संग आनें लगी है

तेरी याद मोहन...

तूं जब से निगाहों से ओझल हुआ है,

सफ़र ज़िंदगी का बोझल हुआ है

फुरकत तेरी रंग दिखानें लगी है,

हर एक सांस के संग आनें लगी है

तेरी याद मोहन सतानें लगी है,

हर एक सांस के संग आनें लगी है

तेरी याद मोहन...

तेरी इबादत है मेरा सहारा,

तेरेऐलावा ना कोई हमारा

मेरे दिल की धड़कन ये गानें लगी है,

हर एक सांस के संग आनें लगी है

तेरी याद मोहन सतानें लगी है,

हर एक सांस के संग आनें लगी है

तेरी याद मोहन...

मुझसे ना पुछो मैं क्या चाहता हूं,

तेरी एक झलक देखना चाहता हूं

नज़र थक के अब दब दबानें लगी है,

हर एक सांस के संग आनें लगी है

तेरी याद मोहन सतानें लगी है,

हर एक सांस के संग आनें लगी है

तेरी याद मोहन...

बाबा धसका पागल पानीपत

संपर्कंसुत्र-7206526000

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।