हर घड़ी हर पल तेरा साथ चाहिए

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

हर घड़ी हर पल तेरा साथ चाहिए,

दिन हो या हो रात मुलाकात चाहिए,

हर घड़ी हर पल............

तुम सागर हो साथी तो फिर क्या बात है,

हो जाती सारी पूरी मन की मुराद है,

मन की मुराद है.......

मन को मनमोहन का साथ चाहिए,

दिन हो या हो रात मुलाकात चाहिए,

हर घड़ी हर पल...........

मनमोहन को साथ खुशियां सौगात है,

दूल्हे के पीछे ही सारी बारात है,

सारी बारात है........

बाराती को दूल्हे का साथ चाहिए,

दिन हो या हो रात मुलाकात चाहिए,

हर घड़ी हर पल.......

मिला है मुझको साथ तेरा जो हाथ है,

आज मेरी खुशी का यही तो राज है,

यही तो राज है.........

टीकम को तुम सा हमराज चाहिए,

दिन हो या हो रात मुलाकात चाहिए,

हर घड़ी हर पल ............

गायक जयकुमार दीवाना मुंबई

संपर्क 8828188105

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।