मिलना है मिलना

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मिलना है मिलना क्या मिलना हमारा,

पल दो पल का क्या मिलना हमारा ,

याचक है दर के तुम्हारे ओ श्याम,

रहता लबों पे तुम्हारा ही नाम,

दर्शन सुदर्शन चाहे हर पल तुम्हारा,

पल दो पल का क्या मिलना हमारा,

मिलना है मिलना क्या मिलना हमारा............

बैठे हैं पलके बिछाऐ ओ श्याम,

राहों में तेरी बिछ जाऐ ओ श्याम,

वंदन अभिनंदन स्वीकारो हमारा,

पल दो पल का क्या मिलना हमारा,

मिलना है मिलना क्या मिलना हमारा............

बेहाली का आलम कसक दिल की श्याम,

बना दे दीवाना तेरा हमें श्याम,

मिलता रहे टीकम सत्संग तुम्हारा,

पल दो पल का क्या मिलना हमारा

मिलना है मिलना क्या मिलना हमा.....

गायक जयकुमार दीवाना मुंबई

संपर्क 8828188105

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।