तेरी मेरी खूब बनेगी

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तेरी मेरी खूब बनेगी खूब निभेगी श्याम ,

सेवक तुमको चाहिए मालिक मुझको श्याम,

गंगाजल से तेरे चरण पखारूगां,

जिस जैसे चंदन तिलक लगाउगां,

रंग-बिरंगे बागे पहनाऊंगा तुझे श्याम,

तेरी मेरी खूब बनेगी खूब निभेगी श्याम........

फरमाओगे जो भी वही मैं करूंगा ,

करूंगा मैं सेवा तेरी हाजरी भरुगां,

रुचि रुचि भोग बनाके खिलाऊंगा तुझे श्याम,

तेरी मेरी खूब बनेगी खूब निभेगी श्याम..........

चरण दबाऊंगा मैं चवर डुलाऊंगा,

चरण दबाऊंगा मैं चवर डुलाऊंगा

होगी मैहर तेरी भजन सुनाऊंगा

झूम झुम के टीकम रिजाऊंगा तुझे श्याम

तेरी मेरी खूब बनेगी खूब निभेगी श्याम..........

गायक जयकुमार दीवाना मुंबई

संपर्क 8828188105

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।