कन्हैया अब तो आ जाओ तुम्हारी याद आती है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

कन्हैया अब तो आ जाओ तुम्हारी याद आती है

तुम्हारी याद आती है हमें पल पल सताती है

ओ मोहन अब तो आ जाओ

कभी मथुरा में जाते हो

गोकुल में रहते हो

हरि ह्रदय में बस जाओ

तुम्हारी याद आती है

कन्हैया अब तो आ जाओ...

कभी ग‌ऊयों में रहते हो

कभी ग्वालों में रहते हो

हरि भगतों में बस जाओ

तुम्हारी याद आती है

कन्हैया अब तो आ जाओ...

कभी मंदिर में रहते हो

कभी पर्दे में रहते हो

कभी माला में बस जाओ

तुम्हारी याद आती है

कन्हैया अब तो आ जाओ...

पड़ी मझधार में नैया,

खिवैया कोई नहीं मेरा

खिवैया आप बन जाओ

तुम्हारी याद आती है

कन्हैया अब तो आ जाओ...

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।