तेरे नाम की धुन लागी तू मोहन मुरली वाला

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तेरे नाम की धुन लागी, मन है तेरा मतवाला ।

मैं तान हूँ मुरली की, तू मोहन मुरली वाला ॥

तू ही मेरा स्वामी हैं, तू ही है मेरा दाता ।

भक्ति मेरा जीवन है, भक्तो से तेरा नाता ।

मैं तेरी शरण में हूँ, तू हैं मेरा रखवाला ॥

तुने मुझे भक्ति के सागर में डुबोया हैं ।

टूटे हुए मोती को माला में पिरोया है ।

मैं रूप हूँ मीरा का, तू है मेरा गोपाला ॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।