शेराँ वाली आएगी आएगी मईया आएगी part -2

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

शेराँ वाली आएगी आएगी मईया आएगी

शेराँ वाली, आएगी, आएगी मईया आएगी ।

अम्बे मईया, आएगी,आएगी मईया आएगी ।

शेराँ वाली, आएगी, आएगी मईया...

घर में, चौकी सजाना, मईया को, उस पे बिठाना ॥

वोह, बाजे, ग़ाज़े से आएगी, आएगी मईया आएगी ॥

शेराँ वाली, आएगी, आएगी मईया...

फूलों से, पालकी सजाना, मईया को, उसमें ले आना ॥

वोह, कलियों पे, चलकर आएगी, आएगी मईया आएगी ॥

शेराँ वाली, आएगी, आएगी मईया...

आसन पे, उसे बिठाना, कुमकुम का, तिलक लगाना ॥

वोह, आशीष, देकर जाएगी, आएगी मईया आएगी ॥

शेराँ वाली, आएगी, आएगी मईया...

सोलह, श्रृंगार है लाना, मईया को, ख़ूब सजाना ॥

वोह, मंद मंद, मुस्काएगी, आएगी मईया आएगी ॥

शेराँ वाली, आएगी, आएगी मईया...

हलवा, पूरी है, रोज़ बनाना, और प्रेम से, रोज़ खिलाना ॥

वोह, रुच रुच, भोग लगाएगी, आएगी मईया आएगी ॥

शेराँ वाली, आएगी, आएगी मईया...

नवरात्रों का, त्यौहार है आया, मईया को ख़ूब मनाया ॥

वोह, छः महीने में आएगी, आएगी मईया आएगी ॥

शेराँ वाली, आएगी, आएगी मईया...

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।