बांके बिहारी मेरा तुम्हीं हो भजन

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

बांके बिहारी मेरा तुम्हीं हो भजन

धुन- बहुत प्यार करते हैं तुमको सनम

बांके, बिहारी मेरा, तुम्हीं हो भजन ॥

कभी, कम ना हो श्याम ॥

तुम्हारी लगन,

बाँके, बिहारी मेरा...

मेरे रास्तों के, उजाले तुम्हीं हो,

मस्ती भरे श्याम, प्याले तुम्हीं हो ॥

तुम्हीं, स्वर हो मोहन ॥

तुम्हीं, सरगम,

बाँके, बिहारी मेरा...

मीरा ने गाया, तुमको रिझाया,

प्रेम में, अमर होकर,राधा ने पाया ॥

तुम्हें, दिल की धड़कन ॥

बना, लेंगे हम,

बाँके, बिहारी मेरा...

जो भी मिला है, बदौलत तुम्हारी,

तुम्हीं ने जगाई, किस्मत हमारी ॥

तुम्हारे, ही चरणों में ॥

‘हेमा’ मगन,

बाँके, बिहारी मेरा...

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।