गुरू देव गजानन जी पहले तुमको मनाए

पारंपरिक
श्री गणेश भजन गणेश भजन ganesh
॥ पावन पाठ ॥

तर्ज :- बर्बाद मोहब्बत कि दुआ साथ लिए जा

गुरु देव गजानन जी पहले तुमको मनाए

बिगडे हुए जन जन के सभी काज बनाए

प्रथमें रहेंगे पूजनीय आप सदा ही

माता पिता से ऐसा वरदान है पाए

तुम गौर बदन धारी मुख सूंड सूडाला

अनुपम छवि निराली एक दंत सुहाए

गणनाथ कृपा सिंधु हे बुद्धि विनायक

सब देव यक्ष मिलकर यसगान है गाए

मेरी भूल क्षमा करना गणदोष विनायक

तेरा रूपगिर है नादा क्या महिमा सुनाए

लेखक एवं गायक रूपगिरी वेदाचार्य जी महाराज

7792077586

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।