दिल दिया था मैंने तुमको जिस मोड़ पर

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

दिल दिया था मैंने तुमको जिस मोड़ पर,

जान दे दूंगा जाना उसी मोड़ पर

दुनिया वाले कहेंगे गज़ब हो गया,

मर गया एक दिवाना उसी मोड़ पर

दिल दिया था...

आ जाओ मेरे आगे मेरे मोहना

जिस गली में रहें तूं मेरे सामने,

मुझे आना ही जाना उसी मोड़ पर

दुनिया वाले कहेंगे गज़ब हो,

मर गया एक दिवाना उसी मोड़ पर

दिल दिया था मैंने तुमको जिस मोड़ पर,

जान दे दूंगा जाना उसी मोड़ पर

दिल दिया था...

मुस्कुराते रहो ग़म निकलता रहे,

हुआ आहों से दम ख़म निकलता रहे

आमने सामने ग़म निकलता रहे,

रोंने आये ज़माना उसी मोड़ पर

दिल दिया था मैंने तुमको जिस मोड़ पर,

जान दे दूंगा जाना उसी मोड़ पर

दिल दिया था...

तुझे रूख़ से परदा हटाना पड़ेगा,

हमें दर्द दिल का दिखाना पड़ेगा

जख़्म पे मरहम को लगाना पड़ेगा,

क्यों रूठे हो हमसे बताना पड़ेगा

तेरी नज़रों के तीरों से घायल हुं मैं,

चल गया वो निशाना उसी मोड़ पर

दिल दिया था मैंने तुमको जिस मोड़ पर,

जान दे दूंगा जाना उसी मोड़ पर

दिल दिया था...

बाबा धसका पागल पानीपत

संपर्कंसुत्र-7206526000

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।