गौरा तेरा लाल देवों में सबसे प्यारा है

पारंपरिक
श्री गणेश भजन गणेश भजन ganesh
॥ पावन पाठ ॥

गोरा तेरा लाल देवों में सबसे प्यारा है

गौरां... तेरा लाल... देवों में, सबसे ही प्यारा है ॥

शिव, शंकर का, राज दुलारा है ।

भोले, बाबा की, आँख का, तारा है ।

गौरां... तेरा लाल... देवों में, सबसे ही...

एक दंत, दयावंत, चार भुजा धारी ।

माथे, सिन्दूर सोहे, मूसे की सवारी ।

माथे, सिन्दूर सोहे, मूसे की सवारी ।

वो तो, सब की, सुनने, वाला है ।

शिव, शंकर का, राज दुलारा है ।

गौरां... तेरा लाल... देवों में, सबसे ही...

पान चढ़े, फ़ूल चढ़े, और चढ़े मेवा ।

लड्डुवन का, भोग लगे, संत करें सेवा ।

लड्डुवन का, भोग लगे, संत करें सेवा ।

इसे, लड्डुवन का, भोग, बड़ा प्यारा है ।

शिव, शंकर का, राज दुलारा है ।

गौरां... तेरा लाल... देवों में, सबसे ही...

अन्धन को, आँख देत, कोढ़िन को काया ।

बांझन को, पुत्र देत, निर्धन को माया ।

बांझन को, पुत्र देत, निर्धन को माया ।

वो तो, भक्तों, का ही, रखवाला है ।

शिव, शंकर का, राज दुलारा है ।

गौरां... तेरा लाल... देवों में, सबसे ही...

दीनन की, लाज़ राखो, शम्भु सुतवारी ।

कामना को, पूर्ण करो, जाऊँ बलिहारी ।

कामना को, पूर्ण करो, जाऊँ बलिहारी ।

वो तो, बिगड़ी, बनाने, वाला है ।

शिव, शंकर का, राज दुलारा है ।

गौरां... तेरा लाल... देवों में, सबसे ही...

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।