कितनी परीक्षा लोगे बाबा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

कितनी परीक्षा लोगे बाबा , तू मेरा मैं तेरा हूँ

हाथ पकड़ लो अब तो आकर ...2

मैं कष्टो ने घेरा हूँ

कितनी परीक्षा लोगे बाबा , तू मेरा मैं तेरा हूँ

नहीं लायक मैं तेरे सांवरे , बस तेरा विश्वास है

तू हारे का एक सहारा , बाबा तेरी आस है

दूर करो यह श्याम अंधेरा , तू मेरा मैं तेरा हूँ

कितनी परीक्षा लोगे बाबा , तू मेरा मैं तेरा हूँ

तेरे बिना कहो किसे सुनाऊँ , मैं अपने दिल की बाबा

देखले आकर अपने भगत को , खबर ना मंजिल की बाबा

मुझे दिखादो कहाँ सवेरा , तू मेरा मैं तेरा हूँ

कितनी परीक्षा लोगे बाबा , तू मेरा मैं तेरा हूँ

बड़ी कतारे है दुखों की , सुख का कहीं ना नाम है

और किसी को ना जानू बस , तू ही मेरा श्याम है

कर लिया इंतजार भतेरा , तू मेरा मैं तेरा हूँ

कितनी परीक्षा लोगे बाबा , तू मेरा मैं तेरा हूँ

मत लो कठिन परीक्षा मेरी , मैं बालक नादान हूँ

कहे भूलन बस तेरा आसरा , दुनिया से अनजान हूँ

काट हरि 84 फेरा , तू मेरा मैं तेरा हूँ

कितनी परीक्षा लोगे बाबा , तू मेरा मैं तेरा हूँ

हाथ पकड़ लो अब तो आकर ...2

मैं कष्टो ने घेरा हूँ

कितनी परीक्षा लोगे बाबा , तू मेरा मैं तेरा हूँ

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।