इनका सुमिरन करने से दुख हल्का होता है सिया राम कहने से भजन तेरा पूरा होता है

पारंपरिक
श्री राम भजन राम भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

( तर्ज - सिंदूर चढ़ाने से हर काम होता है )

इनका सुमिरन करने से दुख हल्का होता है

सिया राम कहने से भजन तेरा पूरा होता है

एक माला तू जप ले जीवन बन जाएगा

आखिर में वही फिर नाम भव पार लगाएगा

उनकी मर्जी के यहां पर कुछ ना होता है

सिया राम कहने से भजन तेरा पूरा होता है...

बाली को तारा था अंगद को उबारा था

अंतिम समय रावण ने श्री राम पुकार था

दर्शन करने से पाप तेरा कम होता है

सिया राम कहने से भजन तेरा पूरा होता है...

इनके ही नाम के पत्थर तिरने लगे

बिछड़े हुए साथी फिर से मिलने लगे

लक्की भजन तू करले विश्वास होता है

सिया राम कहने से भजन तेरा पूरा होता है...

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।