सबसे सुंदर है बरसाना

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तरज़-बृज़ में है रही जय जयकार नंद घर

लाला आया है

सबसे सुंदर है बरसाना,बिरज में राधा रानी को

राधा रानी को बिरज में,श्यामा प्यारी को

सबसे सुंदर है बरसाना,बिरज में राधा रानी को

सबसे सुंदर...

जहां विराजे राधा रानी,जाकी श्याम करें अगवानी

महिमा वेदन हूं नहीं जानी,पर्वत ऊपर मंदिर चमके,

सब जग जानी को

सबसे सुंदर है बरसाना,बिरज में राधा रानी को

सबसे सुंदर है बरसाना...

खौर सांकरी बड़ी रसीली,दधी ले चली कुंवर गर्भीली

सखियां संग में बड़ी हठीली,आगे मोहन गैल रोक दियो,

बड़ी लुभानी को

सबसे सुंदर है बरसाना,बिरज में राधा रानी को

राधा रानी को बिरज में,श्यामा प्यारी को

सबसे सुंदर है बरसाना...

दे जा दान कुंवर रसिया को,पीठ पिछौर कटी कसिया को

कुंवर लखी मन बसिया को,

घुंघट में से छीन लियो मन,वा मनमानी को

सबसे सुंदर है बरसाना,बिरज में राधा रानी को

राधा रानी को बिरज में,श्यामा प्यारी को

सबसे सुंदर है बरसाना...

गहवर वन की लतन पतन में,बिहरे राधा मोहन वन में

फूले फूले तन में मन में,बड़े-बड़े सुर नर मुनि तरसे,या रजधानी को

सबसे सुंदर है बरसाना,बिरज में राधा रानी को

राधा रानी को,बिरज में श्यामा प्यारी को

सबसे सुंदर है बरसाना...

बाबा धसका पागल पानीपत

संपर्कंसुत्र-7206526000

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।