ऐसा क्या‌ काम किया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

ऐसा क्या काम किया हमने तेरा,

जो मेरा हाथ तूने थाम लिया...-2

मेरी जिंदगी ही बदल दी तुमने,

क्या ज़रा सा मैंने तेरा नाम लिया

ऐसा क्या काम किया...

इस ज़माने में मैं अकेला था,

तेरी माया के रंग में खेला था...

तेरी ना सताये उसको,

जिसे अपना तूने अपना मान लिया

ऐसा क्या काम किया...

दीन दुखियों का तू सहारा है,

डूबती नाव का किनारा है...

तेरी एक नज़र जो जिसपे पड़ जाए,

फिर कभी उसे तूने रोने न दिया

ऐसा क्या काम किया...

इतना कौन करता है किसी के लिए,

जितना तूने कर दिया है मेरे लिए...

मेरी हर खुशी का इंतज़ाम किया

क्या ज़रा सा मैंने तेरा नाम लिया

ऐसा क्या काम किया...

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।