श्याम सरकार तेरा साथ हमें दीजिए आया हूं दरबार बाबा हाथ रख दीजिए

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

( तर्ज - दीनानाथ मेरी बात ... )

श्याम सरकार तेरा साथ हमें दीजिए

आया हूं दरबार बाबा हाथ रख दीजिए

हाथ में तेरे मोर छड़ी मुकुट ये प्यारा है

झुंझुनू में गूंज उठा तेरा ही जयकारा है

बाबा का दिदार अपने आंखों से कर लीजिए

आया हूं दरबार बाबा हाथ रख दीजिए...

घर - घर से बाबा उठे ये निशान है

तेरे ही मंदिर में बाबा बसी मेरी जान है

मन से मेरे सांवरे का कीर्तन कीजिए

आया हूं दरबार बाबा हाथ रख दीजिए...

प्रेम तुमसे खाटू वाले बताया नहीं जाए

जब भी पुकारू तुझे दौड़ा - दौड़ा आए

लक्की को बाबा तेरा सेवक रख लीजिए

आया हूं दरबार बाबा हाथ रख दीजिए...

Lyrics - ।ucky Shuk।a

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।