नाता जोड़ लिया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

नाता जोड़ लिया इस जग की माया नगरी से रिश्ता तोड़ लिया,

नाता जोड़ लिया तुमसे नाता जोड़ लिया,

हाथ में हाथ लिया साथ चलना बाबा,

आस बस तुमसे है लाज रखना बाबा,

दुनिया वाली गलियों से मुही मोड़ लिया,

इस जग की माया नगरी से रिश्ता तोड़ लिया,

नाता जोड़ लिया ..............

किरपा जो हमपे हुई तो ये विश्वास जगा,

किया जितना तुमने करे कोई ना सगा,

जीवन का हर फैसला तुज्पे छोड़ दिया,

इस जग की माया नगरी से रिश्ता तोड़ लिया,

नाता जोड़ लिया ..............

ये रिश्ता तुमसे है तेरी माया से नही,

रिझाया दिल से है सिर्फ काया से नही,

राज को इतना काफी है तुमने गोर किया,

इस जग की माया नगरी से रिश्ता तोड़ लिया,

नाता जोड़ लिया ..............

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।