राधा नाम परम सुखदाई

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

राधा नाम परम सुखदाई,

राधा नाम परम सुखदाई

ये नाम परम सुखदाई,

ये नाम परमसुखदाई

राधा नाम परम सुखदाई...

राधा नाम ही सों काम

राधा नाम परम धन मेरे,कल्पध्रुंम अभिराम

राधा नाम लिए सुख बरसे,श्री वृन्दावन धाम

ललित किशोरी रटूं निरंन्तर,राधा राधा नाम

राधा नाम परम सुखदाई,राधा नाम परम सुखदाई

ये नाम परम सुखदाई,ये नाम परम सुखदाई

राधा नाम परम सुखदाई...

जो एक बार राधा कहे,प्राणी पावन होत

हरि पधारे तासू मन,जगे प्रेम की जोत

जगे प्रेम की जोत,सांवरों हिये बिराजे

मौर मुकुट और बांसुरी,पिताम्बर साजे

वृन्दावन श्री धाम मिले,प्यारी होवे प्रेम अगाधा

हो जीवन कल्याण,कहे एक बार राधा

राधा नाम परम सुखदाई,राधा नाम परम सुखदाई

ये नाम परम सुखदाई,ये नाम परम सुखदाई

राधा नाम परम सुखदाई...

चांपत चरन मोहन लाल

पलंग पोड़ी कुंवरि राधा,नागरी नव-बाल

लेत कर धरि परसि नैंननि,हरषि लावत भाल

लाई राखत हृदयसौं तय गनत भाग विसाल

देखि पियकी अधीनता,भई कृपा सिंधु दयाल

व्यास स्वामिनी लिये भुज भरि,अति प्रवीन कृपाल

राधा नाम परम सुखदाई,राधा नाम परम सुखदाई

ये नाम परम सुखदाई, ये नाम परम सुखदाई

राधा नाम परम सुखदाई...

स्वामिनी अपनें अमर प्यार की,एक बुंद छलका दो

बिहारी जू सौं मेरे मिलन की,दो बातें करवा दो

विरह वेदना से टुटी,इन तारों को झंनका दो

रोम-रोम हो गिरा नाम रस,उन्मद नाच नचा

दो प्यारी एक बुंद छलका दो

राधा नाम परम सुखदाई,राधा नाम परम सुखदाई

ये नाम परम सुखदाई, ये नाम परम सुखदाई

राधा नाम परम सुखदाई...

बाबा धसका पागल पानीपत

संपर्कंसुत्र-7206526000

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।