आपके श्री चरणों में उम्र

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

आपके श्री चरणों में उम्र कट जाये सारी॥

जिधर भी देखु दीखे युगल छवि श्याम तुम्हारी

आपके श्री चरणों में.......

श्याम जी स्वामी मेरे सवामनी राधे प्यारी,

युगल चरणों को निहारे जाये तेरे पे वारी,

मैं तो हरी चाकर तेरा चाकरी लागे प्यारी

आपके श्री चरणों में.......

पाव में बांध घुँगरू हाथ कडताल लिया है

नयन में छवि बसाये तुम्हे को याद किया है

नचू कीर्तन में तेरे नाचे जो मीरा प्यारी,

आपके श्री चरणों में.......

बताओ कबरे मिलोगे हे मेरे गिरबरधारी,

हम तेरे दर्स दिवाने दर्स दो बांके बिहारी,

बिता देंगे हम जीवन लेके एक आस तिहारी,

आपके श्री चरणों में.......

दूर अब तुमसे रहना नहीं मंजूर है हुमको,

पास तुम्हे आना पड़ेगा सुनो ऐ प्यारे बंधू,

बिता देंगे हम जीवन लेके एक आस तिहारी,

आपके श्री चरणों में.......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।