आया जन्मदिन मेरे श्याम का

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

आओ जी कोई थाल बजाओ, खुशी के गीत गाओ,

आया जन्मदिन मेरे श्याम का,

कार्तिक ग्यारस की देखो ये रात जो आई है,

श्याम प्रेमियों में गजब की खुशियां छाई है,

कहते है ये खाटू चालो श्याम रिझाएंगे

आज जन्मदिन श्याम तुम्हारा तुम्हे नचाएंगे ।

एक तेरा दरबार अनोखा उस पर प्यारा तू,

हारे का तू श्याम हमारा सबसे न्यारा तू,

सजने का शौकीन बड़ा ये सजता रहता है,

थोड़ा मुझको और सजा दो आज ये कहता है।

आओ जी...

सोचते रहते सारे प्रेमी क्या दे तुमको भेंट,

कोई आकर तुम्हे सजाता कोई लाता केक,

मेरे पास है जो कुछ प्यारे वो सब तेरा है,

तुमको क्या मै श्याम चढ़ाऊं श्याम ही मेरा है,

आओ जी कोई...

खाटू में ये देखो कैसी रौनक छाई है,

गई दिवाली देखो सबकी अपनी आई है,

सबसे सुपर श्याम हमारा खाटू वाला तू,

कहे नेहा ओ गिरधारी हैप्पी बर्थडे टू यू

आओ जी कोई थाल बजाओ खुशी के गीत गाओ

आया जन्मदिन मेरे श्याम का।

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।