श्री हरिदास नाम का ढंका ख़ुब बजायेंगे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्री हरिदास नाम का ढंका ख़ुब बजायेंगे,

कुंज बिहारी श्री हरिदास नाम की धुंम मचायेंगे

श्यामा प्यारी कुंज बिहारी।

जय जय श्री हरिदास दुलारी॥

श्री हरिदास...

श्री हरिदास नाम की भक्ति,का तुम रंग लगालो

श्री हरिदास नाम से अपना,जीवन पवित्र बनावो

श्री हरिदास नाम से सारा जग महकायेंगे

कुंज बिहारी श्री हरिदास नाम की धुंम मचायेंगे

श्यामा प्यारी कुंज बिहारी।

जय जय श्री हरिदास दुलारी॥

श्री हरिदास नाम का ढंका ख़ुब बजायेंगे,

कुंज बिहारी श्री हरिदास नाम की धुंम मचायेंगे

श्री हरिदास...

सब मत्रों का सार छुपा है,श्री हरिदास नाम में

श्यामा श्याम का प्यार छुपा है,श्री हरिदास नाम में

श्री हरिदास नाम की महिमा,घर-घर गायेंगे

कुंज बिहारी श्री हरिदास नाम की धुंम मचायेंगे।

श्यामा प्यारी कुंज बिहारी।

जय जय श्री हरिदास दुलारी॥

श्री हरिदास नाम का ढंका ख़ुब बजायेंगे,

कुंज बिहारी श्री हरिदास नाम की धुंम मचायेंगे

श्री हरिदास..

.

जी भर-भर के पीलो अम्रित,श्री हरिदास नाम का

पागल हुआ ज़माना सारा,श्री हरिदास नाम का

चित्र विचित्र स्वामी जू के,ही कहलायेंगे

कुंज बिहारी श्री हरिदास नाम की धुंम मचायेंगे

श्यामा प्यारी कुंज बिहारी।

जय जय श्री हरिदास दुलारी॥

श्री हरिदास नाम का ढंका ख़ुब बजायेंगे,

कुंज बिहारी श्री हरिदास नाम की धुंम मचायेंगे

श्यामा प्यारी कुंज बिहारी।

जय जय श्री हरिदास दुलारी॥

श्री हरिदास...

बाबा धसका पागल पानीपत

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।