गाओ हिल मिल सभी बधाई

चित्र विचित्र
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

गाओ हिल मिल सभी बधाई बाज उठी मंगल शहनाई,

आयी लाली आयी रे बाबा के घर लाली आयी रे,

भादों शुक्ल अष्टमी सुन्दर प्रकट भयी वृषभानु के मंदिर,

किरत मैया ने लाली जायी श्याम की श्यामा जू हैं आयी,

आयी लाली आयी रे.......

ब्रम्हा मंगल वेद सुनावें देवी देवता स्तुति गावें,

वीणा नारद जी ने बजाई आ गयी लक्ष्मी बन कर दायी,

आयी लाली आयी रे......

बाबा को मनवा हर्षावे भर भर मोतिन थाल लुटावे,

लाली पलना बीच झुलाई नाचे अंगना लोग लुगाई,

आयी लाली आयी रे........

‘चित्र विचित्र’ सुन दौड़े आवें ब्रजवासिन संग मंगल गावें,

हो गोपी ग्वाले लेत बलाई कुंवर किशोरी परम सुखदायी,

आयी लाली आयी रे...........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।